सोमवार, 10 अक्तूबर 2022

मुलायम का पार्थिव शरीर पैतृक गांव 'सैफई' पहुंचा

मुलायम का पार्थिव शरीर पैतृक गांव 'सैफई' पहुंचा

संदीप मिश्र 

सैफई। पूर्व रक्षा मंत्री और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में शोक की लहर है। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच गया है‌। उनका अंतिम संस्कार कल 11 अक्टूबर को सैफई में होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्प चक्र चढ़ाकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान मुलायम सिंह का पूरा परिवार एक साथ दिखा।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन होने के बाद शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुलायम का पार्थिव शरीर उनके गांव सैफई पहुंचा। शव पहुंचने के कुछ देर बाद ही सीएम योगी भी पहुंचे और पुष्प चक्र चढ़ाकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए सैफई के लिए ले जाया गया है। इस दौरान जब शव यात्रा मथुरा के मांट और बाजना से गुजरी तो वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। इसके बाद ये यात्रा आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हुई थी। शव यात्रा को देख लोगों की आंखें नम हो गईं। सैफई पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमड़ पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...