शनिवार, 15 अक्तूबर 2022

सस्ता इंधन, एथेनॉल या पेट्रोल स्वेच्छा से खरीदें

सस्ता इंधन, एथेनॉल या पेट्रोल स्वेच्छा से खरीदें

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ी जानकारी दी है, जिसके बाद आप सस्ते में पेट्रोल खरीद पाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि देश में इस साल दिसंबर या जनवरी में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल उपलब्ध हो सकता है। हालांकि इसके लिए लक्ष्य 2023 रखा गया था।


हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि हम इथेनॉल उत्पादन की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और मेरा मानना ​​है कि 20 प्रतिशत मिश्रण वाला ईंधन अप्रैल, 2023 से पहले दिसंबर या जनवरी में बाजार में आ जाएगा। आपको बता दें कि ब्राजील जहां फ्लेक्स फ्यूल वाहन उपलब्ध हैं और उपभोक्ता अपनी पसंद के हिसाब से एथेनॉल या पेट्रोल ले सकते हैं… इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार का अंतिम लक्ष्य होगा। हालांकि, उस स्तर तक पहुंचने के लिए कुछ तकनीकी पहलू हैं और काम प्रगति पर है।


इथेनॉल का बढ़ा प्रतिशत

उन्होंने कहा है कि एथनॉल ब्लेंडिंग को लेकर हम वाहन निर्माताओं के साथ एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल-मिश्रण 2013 में 0.67 प्रतिशत था जो मई 2022 में बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया है। यह 27 लाख टन CO2 उत्सर्जन को कम कर रहा है जो पर्यावरण के लिए अच्छा है।अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुमानों के अनुसार, भारत आने वाले दो दशकों में वैश्विक ऊर्जा खपत में वृद्धि में एक चौथाई (25%) का योगदान देगा। बीपी का अनुमान है कि, India की Energy की मांग दो गुना हो जाएगी, जबकि Natural Gas की मांग 2050 तक 5 गुना बढ़ने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में पाइपलाइन का काम तेज गति से चल रहा है. 2014 तक गैस पाइपलाइन 14,000 किलोमीटर तक थी, जो आज 22,000 किलोमीटर से अधिक हो गई है। इसे 35,500 किमी तक ले जाने का लक्ष्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...