शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया: फाउंडेशन 

जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया: फाउंडेशन 


जरूरतमंद बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। शुक्रवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बड़का रोड पर झुग्गी झोपड़ी में जाकर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा प्रमुख सदस्य ध्रुव जैन का जन्मदिन, केक काटकर बच्चो को खिलाकर उन जरूरतमंद बच्चों के बीच जो इन चीजो से वंचित रह जाते है और बहुत ही उम्मीद करते हैं। इस अवसर पर वन्दना गुप्ता ने कहा कि यह जरूरतमंद बच्चे जिनको अपने जन्मदिवस याद ही नही  रहते, एक आस लगाए बैठे हैं, कोई आएगा और साथ में करेंगे मेरा उद्देश्य इस है कि जन्मदिन बनाएं, ना कि एक दूसरे के मुंह पर लगाकर, बल्कि उन बच्चों के साथ मनाएं।

जिनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, जो बच्चे इस चीज को देख नहीं पाते, समझ नहीं पाते और केक बर्बाद ना करें। केक की बर्बादी अन की बर्बादी होती है तो कृपा सभी कुछ पल बच्चों के साथ भी बिताकर जन्मदिन बनाएं। ध्रुव जैन के जन्मदिन की सबको बहुत खुशी हुई। ध्रुव ने बच्चो को चिप्स बांटे, बच्चे बहुत खुश हुए। उनके चेहरे पर अलग ही खुशी दिख रही थी और सभी सारथी फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने इस जन्मदिन पर बच्चों के साथ बहुत आनंद लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...