रविवार, 2 अक्तूबर 2022

जमीन से गोली फायर, प्लेन में बैठे शख्स को लगीं

जमीन से गोली फायर, प्लेन में बैठे शख्स को लगीं

सुनील श्रीवास्तव

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में ज़मीन से दागी गई गोली म्यांमार नैशनल एयरलाइंस के उड़ते विमान को चीरती हुई एक यात्री को लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 यात्रियों को ले जा रहा विमान घटना के समय 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और उतरने वाला था। अपनी गर्दन और गाल पर रूमाल पकड़े यात्री की तस्वीर सामने आई है। म्यांमार में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन से एक गोली फायर की गई, जो प्लेन में बैठे एक शख्स को लग गई। ये शख्स म्यांमार नैशनल एयरलाइंस के प्लेन में सवार था। हवाई जहाज 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी गोली उसमें बैठे शख्स को लगी।

घटना के तुरंत बाद फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली शख्स के गले के पास लगी। उसे खून से लथपथ देखा गया। इस घटना से जुड़ी हैरान कर देने वाली कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। म्यांमार नेशनल एयरलाइंस की इस फ्लाइट में 63 यात्री सवार थे। ये पूर्वी राज्य काया की राजधानी लोइकाव जा रहा था। लोइकाव में लैंडिंग के वक्त हमला किया गया। घटना के बाद म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने कहा- हमले में अन्य यात्रियों को नुकसान नहीं पुहंचा। सुरक्षा के लिहाज से लोइकाव आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। फ्लाइट्स पर रोक कब तक लगाई गई है। इसे बारे में जानकारी नहीं दी गई।

म्यांमार की सैन्य सरकार ने विद्रोही बलों पर विमान पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि विद्रोही समूहों ने आरोपों से इनकार कर दिया है। म्यांमार मिलिट्री काउंसिल के स्पोक्सपर्सन मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने इस हमले को वॉर क्राइम बताया है। उन्होंने कहा- मैं कहना चाहता हूं कि यात्रियों से भरे विमान पर इस तरह का हमला युद्ध अपराध है। जो लोग शांति चाहते हैं, उन्हें इस हमले के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...