मंगलवार, 25 अक्तूबर 2022

‘दुनिया के सबसे गंदे आदमी’ हाजी का निधन 

‘दुनिया के सबसे गंदे आदमी’ हाजी का निधन 

अखिलेश पांडेय 

तेहरान। एक तरफ डॉक्टर और लोग हर दिन नहाने की सलाह देते हैं, ताकि कोई बीमारी ना हो। कहा जाता है कि स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छ रहना बहुत जरुरी है। इससे तमाम बीमारियों को दूर रखा जा सकता है, जिसके लिए हाथ धो कर कुछ खाना और रोज नहाना सबसे अहम है। इस बीच ‘दुनिया के सबसे गंदे आदमी’ का मंगलवार को निधन हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कई दशकों से नहीं नहाने वाले दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत हो गई है। दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम से मशहूर इस ईरानी व्यक्ति की 94 वर्ष की उम्र में मौत हुई। यह ईरानी व्यक्ति पिछले 50 सालों से नहीं नहाया था इसीलिए उसे ‘दुनिया का सबसे गंदा आदमी’ कहा जाता था। इस व्यक्ति का नाम अमौ हाजी बताया जा रहा है।

…तो इसलिए नहाने से किया था तौबा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अमौ हाजी को डर था कि अगर वह नहाएगा तो उसे इंफेक्शन हो जाएगा इसलिए उसने नहाना छोड़ दिया था। अमौ हाजी दक्षिणी फार्स प्रांत के देजगाह गाँव में अकेले रहते थे। रिपोर्टस के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है साल 2013 में इस व्यक्ति के ऊपर ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी’ नाम की एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि अमौ हाजी अपना जीवन किस प्रकार जीते हैं।

‘बीमार होने’ के डर से नहाने से परहेज
रिपोर्ट में कहा गया है कि हाजी ने ‘बीमार होने’ के डर से नहाने से परहेज किया था। लेकिन ‘पहली बार कुछ महीने पहले, ग्रामीण उसे नहाने के लिए बाथरूम में ले गए थे’। ग्रामीणों ने कहा कि वे ‘अपनी युवावस्था में लगे कुछ सदमों’ से उबर नहीं पाए जिसके कारण उन्होंने नहाने से इनकार कर दिया। ईरानी मीडिया के अनुसार हाजी सड़क किनारे मरने वाले जानवरों को खाते थे, जानवरों के मल से भरे पाइप से धूम्रपान करते थे। उनका मानना ​​था कि स्वच्छता उन्हें बीमार कर देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...