सोमवार, 3 अक्तूबर 2022

6 राज्यों की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे

6 राज्यों की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। 6 नवंबर को नतीजे आएंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 6 नवंबर को नतीजे आएंगे। ये सीटें महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सभी सीटों पर 7 अक्टूबर से आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। ये चुनाव महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना, मनुगोड़, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरणनाथ और ओडिशा की धामनगर (सुरक्षित) सीट पर होने हैं।

चुनाव का शेड्यूल...

अधिसूचना जारी होने की तारीख- 7 अक्टूबर 2022
नामांकन की आखिरी तारीख- 14 अक्टूबर 2022
नामांकन की स्क्रूटनी- 15 अक्टूबर 2022
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख- 17 अक्टूबर 2022
मतदान- 3 नवंबर 2022
मतगणना- 6 नवंबर 2022
चुनाव संपन्न कराने की आखिरी तारीख- 8 नवंबर 2022।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...