रविवार, 16 अक्तूबर 2022

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को करंट 

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को करंट 

इकबाल अंसारी 

बेल्लारी। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के बेल्लारी में हादसे का शिकार हो गई है। कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ता करंट का शिकार हो गए हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह कर्नाटक के बेल्लारी से यात्रा की शुरुआत हुई। यहां से यात्रा मौका नामक स्थान पर पहुंची। यात्रा में शामिल कुछ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और लोहे की छड़ पकड़े हुए थे। इनमें से ही 4 लोग करंट की चपेट में आ गए।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि मौके पर मौजूद एंबुलेंस के डॉक्टर्स ने शुरुआती इलाज किया और घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्यकुमारी से शुरू हुई थी। 3750 किमी का सफर पूरा करने के बाद यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा में शामिल सभी सदस्य इस दौरान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेंगे।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि आज यात्रा के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। बेल्लारी में मोका टाउन के पास 4 लोग करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल हॉस्पिटल विजिट करने के लिए कहा। सभी लोग अब सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। कांग्रेस चारों पीड़ितों को एक लाख रुपए मुआवजा देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...