शनिवार, 15 अक्तूबर 2022

30 साल की महिला के साथ 6 माह तक दुष्कर्म 

30 साल की महिला के साथ 6 माह तक दुष्कर्म 

अरुण पांचाल 

गाजियाबाद/लोनी। देश की राजधानी दिल्ली से सटे लोनी इलाकें से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मकान मालिक ने जबरन घर में घुसकर 30 साल की महिला के साथ 6 माह तक दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी ने उसके मासूम बच्चों और पति को जान से मार देने की धमकी देते हुए महिला को बुरी तरह डरा दिया कि अगर ये बात किसी को भी बताई तो उसका अंजाम घातक होगा।

पीड़ित महिला के अनुसार वह थाना लोनी कोतवाली क्षेत्र की खन्ना नगर कॉलोनी में किराए पर पिछले 6 माह से रह रही है। मकान में निचे वे रहते है, ऊपर की मंजिल पर मकान मालिक रहता है। पीड़िता का पति ऑटो चालक है। आरोप है कि उनका पति ऑटो चलाने दिल्ली गया हुआ था। घटना वाले दिन महिला घर पर ही थी। तभी आरोपी मकान मालिक महिला के घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन रेप किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके मासूम।बच्चों व पति को जान से मारने की भी धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

आरोप है कि बागपत के साकरोदा गांव का रहने वाला आरोपी लगातार 6 माह तक महिला का रेप करता रहा। घटना से तंग आकर महिला ने इसका खुलकर विरोध किया और मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई कराने के लिये लोनी कोतवाली पहुँच गई। महिला का कहना है कि अब मकान मालिक उस मकान में ताला लगा मौके से फरार हो गया। अब उसे मजबूरन अपने मायके में रहना पड़ रहा है। उधर, मामले में पुलिस महिला का बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...