मंगलवार, 18 अक्तूबर 2022

23 अक्टूबर को 'रामलला' के दर्शन करेंगे पीएम 

23 अक्टूबर को 'रामलला' के दर्शन करेंगे पीएम 

उमर सिंह 

अयोध्या। पीएम मोदी दिवाली के मौके पर अयोध्या का दौरा करेंगे। वह 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे और शाम 5 बजे श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साइट का अवलोकन करेंगे। इस दौरान शाम 5 बजकर 40 मिनट पर वह श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम के राज्य अभिषेक के साक्षी बनेंगे। पीएम मोदी शाम साढ़े 6 बजे सरयूजी के नए घाट पर आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 6.40 बजे रामजी की पैड़ी पर दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। वह साढ़े 7 बजे ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी देखेंगे।

इस साल दिवाली पर अयोध्या में 17 लाख मिट्टी के दीपक जलेंगे। बीते साल यहां 9 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए थे। वहीं साल 2020 में यहां 5.84 लाख दीपक जलाए गए थे। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दीपक बिछाने का काम 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा और इसमें तेल डालने का काम 22 तारीख से शुरू होगा। 23 तारीख की शाम को केवल दीपकों को जलाने का काम बचेगा। सुरक्षा संबंधी भी सारी तैयारियां कर ली गई हैं और इसके लिए जो वालंटियर्स हैं, उनके लिए ब्रीफिंग रखी गई है।

दिवाली वाले दिन यानी 24 अक्टूबर को हर साल की तरह पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी पिछले 8 साल से जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...