बुधवार, 21 सितंबर 2022

गहलोत को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी: कांग्रेस 

गहलोत को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी: कांग्रेस 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही भारी गहमागहमी के बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी अब कयास लगने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यदि कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हो जाते हैं तो उन्हें पार्टी की नीतियों के तहत मुख्यमंत्री की कुर्सी को निश्चित तौर पर छोड़ना पड़ेगा।कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कल यानि बृहस्पतिवार को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर गांधी परिवार का इंकार लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है। ऐसे हालातों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोर रहा है। वैसे तो इस रेस में जी-23 से जुड़े रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर भी शामिल है। जिसके चलते माना जा रहा है कि अशोक गहलोत का मुकाबला शशि थरूर के साथ हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...