सोमवार, 26 सितंबर 2022

दुनिया का सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय मिला

दुनिया का सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय मिला

अखिलेश पांडेय 

लंदन। एक ब्रिटिश ब्लॉगर ग्राहम अस्की ने दुनिया के सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय को खोजने के लिए 90 से अधिक देशों में 1.2 लाख किलोमीटर की यात्रा की। इसके लिए उन्होंने 150,000 पाउंड यानी लगभग 1.3 करोड़ रुपये खर्च किए। ग्राहम के मुताबिक, उन्हें ताजिकिस्तान में दुनिया का सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय मिला। उन्होंने कहा कि यह इतना बुरा है कि जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्हें धूप में सुखाए गए मल के ऊपर से गुजरना पड़ता है। ग्राहम ने कहा कि इसकी सबसे विचित्र बात यह है कि इसकी कपड़े की दीवारों का उपयोग टॉयलेट पेपर के रूप में किया जाता है।

ताजिकिस्तान में सबसे खराब सार्वजनिक शौचायल ढूंढने से पहले उन्होंने छह महाद्वीपों में सैकड़ों सार्वजनिक शौचालयों का दौरा किया। ग्राहम ने अपनी नई किताब ‘टॉयलेट्स ऑफ द वाइल्ड फ्रंटियर’ में 36 सार्वजनिक शौचालयों को शामिल किया है। इस लिस्ट में बांग्लादेश और चीन का एक-एक सार्वजनिक शौचालय भी शामिल है। सार्वजनिक शौचालयों को ढूंढने की उनकी जिज्ञासा उनकी मोरक्को में पहली विदेशी छुट्टी पर जगी। उन्होंने दुनिया भर में देखे गए सबसे खराब शौचालयों के बाहर का चित्र भी बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...