मंगलवार, 13 सितंबर 2022

ब्राह्मण समाज के व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं 

ब्राह्मण समाज के व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा, कि ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक हिमांशु शर्मा के आवास पर पंडित भूषण लाल शर्मा की अध्यक्षता में व पंडित सुबोध गौतम के संचालन में आयोजित की गई‌। जिसमे मंच पर आसीन पंकज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विपिन शास्त्री प्रदेश सचिव, लोकेंद्र शर्मा, अरविंद कौशिक शामली जिला अध्यक्ष आदि का फूल मालाओ से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पंकज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कि ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। पंकज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से पंडित पीयूष शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, कस्बे के मौहल्ला महाजनान निवासी पूर्व नगर पंचायत सभासद पंकज शर्मा को जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर ,  हिमांशु शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, राहुल शर्मा को शाहपुर का नगराध्यक्ष मनोनीत किया। आयोजित बैठक में  अरविंद कौशिक शामली जिला अध्यक्ष, नीरज गौतम, लोकेंद्र शर्मा तहसील अध्यक्ष बड़ौत, विपिन शर्मा प्रदेश सचिव, मांगेराम शर्मा संरक्षक , विनोद दीक्षित, अजय शर्मा, रामनिवास शर्मा, उत्तम शर्मा, टोनी शर्मा, बाबूराम, गौरव शर्मा, ओमबीर शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजय शर्मा, सोमदत्त शर्मा, अंकित शर्मा ,अमित शर्मा, मुकेश, धर्मपाल शर्मा, मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...