शनिवार, 10 सितंबर 2022

सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धा सुमन अर्पित 

सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धा सुमन अर्पित 

इकबाल अंसारी 

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर लोवाडीह, रांची स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मंत्री जगरनाथ महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीता सोरेन एवं अन्य ने भी दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन में यहां के वीर सपूत निर्मल महतो, बिनोद बिहारी महतो सहित हजारों आदिवासी- मूल वासियों ने अहम भूमिका निभाई । इन महान विभूतियों ने जल, जंगल, जमीन एवं अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को पूरा करने का काम कर दिखाया है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। अलग राज्य के लंबे संघर्ष में कई अगुआ साथी, मार्गदर्शक, पिता तुल्य एवं बड़े भाई समान वीर शहीदों ने अपना घर-द्वार छोड़कर इस राज्य के लिए सर्वस्व समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि झारखंड के जनमानस के बीच से जितने आंदोलनकारी निकल कर आए हैं तथा उन्होंने जिस तरह अपने आप को इस राज्य के लिए समर्पित किया है, यह हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि यहां के वीर सपूतों के लंबे संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य हमें मिला, परंतु राज्य गठन के 20 वर्ष पूरे होने के बाद भी जो विकास और उन्नति का सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था, वह टूटता और बिखरता नजर आया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...