मंगलवार, 6 सितंबर 2022

तेज गेंदबाज अर्शदीप को भारत का गौरव करार दिया

तेज गेंदबाज अर्शदीप को भारत का गौरव करार दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव तरुण चुग ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारत का गौरव करार दिया और कहा कि हर भारतीय उनके साथ खड़ा है। चुग ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय द्वारा अर्शदीप सिंह के पेज पर झूठी जानकारी प्रकाशित करने के लिए विकिपीडिया के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी स्वागत किया। सिंह ने दुबई में रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप के रोमांचक टी-20 मैच में एक अहम कैच छोड़ दिया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

कैच छोड़ने के बाद उनके विकिपीडिया पेज पर उनसे संबंधित जानकारी को बदल दिया गया और उनका संबंध अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन से बताया गया। चुग ने कहा, अर्शदीप भारत के गौरव हैं। वह पंजाब के उभरते खिलाड़ी हैं और हर भारतीय उनके साथ खड़ा है। उनके खिलाफ घृणास्पद टिप्पणी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। अर्शदीप के समर्थन पर ट्विटर पर आई स्टैंड विद अर्शदीप अभियान भी चलाया गया। पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने भी अर्शदीप का समर्थन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...