शनिवार, 24 सितंबर 2022

दिग्गज खिलाड़ी फेडरर ने टेनिस को कहा 'अलविदा'

दिग्गज खिलाड़ी फेडरर ने टेनिस को कहा 'अलविदा'

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

बर्न। दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने टेनिस को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी और दोस्त राफेल नडाल के साथ खेला। जब रोजर ने टेनिस को अलविदा कहा तो राफेल नडाल के भी आंखों से आंसू छलक पड़े और दोनों खिलाड़ी स्टेडियम में रोने लगे। इसके साथ ही रोजर फेडरर ने नडाल के साथ-साथ टियाफो और सॉक को गले लगाया। पुरुषों के टेनिस की शासी निकाय एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ने भी इस क्षण को स्वीकार किया और एक जीआईएफ शेयर किया, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक साथ बैठे और रोते हुए कैद हुए। 

बता दें कि टेनिस के महान खिलाड़ी ने 15 सितंबर को संन्यास लेने का ऐलान किया था। उन्होंने संन्यास की घोषणा के साथ बताया था कि 23 सितंबर 2022 से लंदन में शुरू होने वाला लेवर कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम जीते।

मेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब...

1. राफेल नडाल - 22 (ऑस्ट्रेलियन - 2, फ्रेंच - 14, विम्बलडन - 2, यूएस - 4)

2. नोवाक जोकोविच - 21 (ऑस्ट्रेलियन - 9, फ्रेंच - 2, विम्बलडन - 7, यूएस - 3)

3. रोजर फेडरर - 20 (ऑस्ट्रेलियन - 6, फ्रेंच - 1, विम्बलडन - 8, यूएस - 5)

4. पीट सैम्प्रास - 14 (ऑस्ट्रेलियन - 2, फ्रेंच - 0, विम्बलडन - 7, यूएस - 5)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...