रविवार, 4 सितंबर 2022

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया 

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देशभर में चौतरफा सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही महंगाई के खिलाफ राजधानी में हल्ला बोल कर रहे कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को घेराबंदी करते हुए दबोचकर गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बंगा भवन की तरफ से चलकर अकबर रोड स्थित एआईसीसी के मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। रविवार को राजधानी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ आयोजित की जा रही कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए प्रदर्शन करते हुए जा रहे कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी बंगा भवन की तरफ से अकबर रोड स्थित एआईसीसी के मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। हिरासत में लिए जाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह गिरफ्तारी उस समय की गई है जब अधीर रंजन चौधरी अपने समर्थकों के साथ मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान समर्थकों और दिल्ली पुलिस कर्मियों के बीच जोरदार झड़प भी हुई। इसके बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रामलीला मैदान में जाकर छोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-188, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त...