गुरुवार, 29 सितंबर 2022

अपने सांगठनिक स्तर पर बदलाव करेगी, भाजपा 

अपने सांगठनिक स्तर पर बदलाव करेगी, भाजपा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर गहमागहमी शुरू होने जा रही है। क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 35 सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर चल रही भाजपा अब अपने सांगठनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करने जा रही है। वर्ष 2024 में होने वालेवर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 35 सीटें जीतने के लक्ष्य पर काम कर रही भाजपा अब सांगठनिक स्तर पर राज्य के भीतर बड़ा बदलाव करने जा रही है। अगले महीने बिहार भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। अक्टूबर में चल रही दुर्गा पूजा और अगले दिनों आने वाले दशहरा पर्व के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा संजय जायसवाल के स्थान पर नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है। 

भारतीय जनता पार्टी का बिहार में अगला मुखिया कौन होगा ? इस बाबत अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस बात की संभावना लगाई जा रही है कि इसमें सामाजिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ही नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में सौंपी जाएगी, जो मौजूदा नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते हुए राज्य में बीजेपी को सुदृढ़ता प्रदान कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...