सोमवार, 12 सितंबर 2022

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मंडल ने पद से त्याग-पत्र दिया 

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मंडल ने पद से त्याग-पत्र दिया 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने सोमवार को अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया। मंडल ने अपना त्याग-पत्र सोशल मीडिया पर भी जारी किया है। त्याग-पत्र में उन्होंने कहा है कि वह निजी कारणों से पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया कि उन्हें 31 जनवरी 2016 से लेकर अब तक इस पद के लायक समझा। बताया जा रहा है, मंडल पिछले कुछ दिनों से पार्टी की गतिविधियों की वजह से असंतुष्ट चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपनी नाराजगी जाहिर नहीं होने दी। उनके इस्तीफे के बाद अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...