बुधवार, 21 सितंबर 2022

वकील के चेंबर में चली गोली, संचालिका घायल 

वकील के चेंबर में चली गोली, संचालिका घायल 

राणा ओबरॉय 

पानीपत। दिनदहाड़े वकील के चैंबर के भीतर गोली चलने की वारदात से कचहरी परिसर में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। वकील के चेंबर में चली गोली की चपेट में आकर स्टेशनरी संचालिका घायल हो गई। चेंबर के शीशे भी चकनाचूर होकर जमीन पर आ गिरे। गोली चलाने के बाद मौके से बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। बुधवार को पानीपत स्थित कचहरी में प्रैक्टिस करने वाली एडवोकेट याशिका अपने मुंशी शिव कुमार के साथ बैठी हुई काम कर रही थी।

इसी बीच उनके चेैंबर के भीतर से गोली चली। जिससे चेंबर के शीशे चकनाचूर होकर जमीन पर आ गिरे। वकील के चेंबर के बराबर में स्टेशनरी की दुकान करने वाली महिला सपना गोली के छर्रो की चपेट में आ गई। पैर में छर्रे लगने से घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी, सीआईए और थाना प्रभारी फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...