शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

'भाजपा' ने राज्यों के प्रभारियों का ऐलान किया

'भाजपा' ने राज्यों के प्रभारियों का ऐलान किया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा (BJP) ने राज्यों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को नियुक्त किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है। मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। लक्ष्मीकांत वाजपाई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है।

हरियाणा का प्रभारी विप्लव कुमार देव को बनाया गया है। केरल का प्रभारी सांसद प्रकाश जावेडकर को जबकि राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश का प्रभारी मुरलीधर राव को बनाया गया है। मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडे और डॉ। रमाशंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया गया है।

बीजेपी ने की नई नियुक्तियां...
पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है। दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभारी सांसद विनादे सोनकर को बनाया गया है। सांसद राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुघ को बनाया गया है। वहीं, अरविंद मेनन को तेलंगाना का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सांसद महेश शर्मा को बने त्रिपुरा के प्रभारी...
राजस्थान का प्रभारी सांसद अरुण सिंह को बनाया है। राजस्थान में विजया रहाटकर सह प्रभारी होंगे। त्रिपुरा का प्रभारी सांसद महेश शर्मा को बनाया है। चंडीगढ़ का प्रभारी विजय भाई रुपाणी को बनाया है। नार्थ ईस्ट प्रदेश में संबित पात्रा को संजोयक नियुक्त किया है और सह संयोजक रितुराज सिन्हा होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...