शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

भाजपा को 2024 के चुनाव में सत्ता से बेदखल करेंगे

भाजपा को 2024 के चुनाव में सत्ता से बेदखल करेंगे 

अविनाश श्रीवास्तव 

समस्तीपुर। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ देश की सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट किया जा रहा है।

कुमार ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्षेत्रीय दल एकजुट होकर भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा सत्ता से बाहर होगी। जदयू नेता ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण धीरे-धीरे क्षेत्रीय दल भाजपा को छोड़ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...