रविवार, 14 अगस्त 2022

'तिरंगा' की बिक्री ने पिछले 74 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा 

'तिरंगा' की बिक्री ने पिछले 74 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा 

अकांशु उपाध्याय/मिनाक्षी लोढी 

नई दिल्ली/कोलकाता। आजादी के जश्न का उत्साह तो हर साल ही होता है मगर इस बार बात ही अलग है। इस बार देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है और आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। हर घर तिरंगा लहराने का जोश इस बार लोगों में इस तरह है कि बाजारों में डिमांड इतनी बढ़ गई है कि दुकानदार पूरी तरह से सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं। इस बार तिरंगा की बिक्री ने पिछले सभी 74 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 100 गुणा ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री हो रही है। सन्मार्ग की टीम ने बड़ाबाजार की कई दुकानों का दौरा किया जहां पता चला कि दुकानदार अब नया ऑडर्र नहीं ले रहे हैं। बल्कि जो उनके पास स्टॉक में है, उसे ही बिक्री कर रहे हैं। यहां तक कि एक सप्ताह में 2 करोड़ तिरंगा की डिमांड आयी मगर हम सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं।
इस साल की बिक्री ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। बिक्री इतनी कि अब नये ऑर्डर नहीं लिये जा रहे हैं। राजाकटरा तिरपालपट्टी के एक कारोबारी संजय अग्रवाल ने बताया कि यह सब मोदी जी का कमाल है। उन्होंने इस तरह हर घर तिरंगा फहराने का जोश भरा है कि हर व्यक्ति ही तिरंगा फहराना चाहता है। दुकानदार ने कहा कि अभी सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। एक सप्ताह में करीब 20 लाख तिरंगा की बिक्री हुई है। जो कि अब तक सबसे ज्यादा है। लोग 5000 से 10000 तक अलग-अलग साइज में तिरंगे खरीद रहे हैं।
कोलकाता के अलावा अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली सहित कई शहरों से तिरंगा मंगाया गया है। एक दुकानदार राहुल गंभीर ने कहा डिमांड इतना ज्यादा है कि पिछले कई सालों के स्टॉक में रखे गये तिरंगे सभी बिक गये हैं। इस बार बाजार ने पिछले सारे रिकार्डों को तोड़ दिया है। एक सप्ताह में 2 करोड़ तिरंगे की मांग आयी मगर हम उतनी सप्लाई नहीं कर पाये। केवल कोलकाता ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मांग बहुत ही ज्यादा है। स्कूल से लेकर कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कार्यालय, हर एक व्यक्ति में इस बार तिरंगा फहराने का उत्साह खूब नजर आ रहा है।
तिरंगा के अलावा, आई लव इंडिया वाली टी शर्ट, उत्तरीय, हैंड फ्लैग, बैच, बाइक हैंड फ्लैग व अन्य कई सामानों की खूब डिमांड है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...