बुधवार, 10 अगस्त 2022

स्वतंत्र ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दिया 

स्वतंत्र ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दिया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता सदन के पद से इस्तीफा दे दिया है। 20 मई को नेता सदन बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता पद से स्वतंत्र देव सिंह ने त्याग-पत्र दे दिया है। इसी साल की 20 मई को नेता सदन बनाए गए राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के स्थान पर नेता सदन का पद प्राप्त किया था।

बुधवार को विधान परिषद नेता सदन पद से इस्तीफा देने वाले स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले पिछले महीने 27 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेता सदर पद से त्यागपत्र देने के बाद स्वतंत्र देव सिंह अब केवल योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री रह गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...