गुरुवार, 4 अगस्त 2022

'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक 

'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक 

अश्वनी उपाध्याय/दीपक राणा 

गाजियाबाद/लोनी। लोनी के बलराम नगर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाएं जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व अभियान के संयोजक ने दोनों मोर्चों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी।

बैठक में दोनों मोर्चाओं के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहें। भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने कहा यह दोनों मोर्चा अहम है और हर घर तिरंगा अभियान को सफल और भव्य बनाने के लिए रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया है और संगठन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिले के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...