रविवार, 14 अगस्त 2022

विपक्ष के 2 दर्जन पीएम उम्मीदवारों की सूची, इंतजार 

विपक्ष के 2 दर्जन पीएम उम्मीदवारों की सूची, इंतजार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष का मजाक उड़ाते हुए कहा, कि वह विपक्ष के दो दर्जन पीएम उम्मीदवारों की सूची का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि विपक्ष के पीएम उम्मीदवार पद के लिए नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अब अखिलेश यादव के नाम भी सामने आ रहे हैं। यूपी के रामपुर में सभा को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि मोदी-फोबिया की राजनीतिक बीमारी से पीड़ित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि “मोदी फोबिया की राजनीतिक बीमारी” से पीड़ित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि। निराशावादी राजनीतिक खिलाड़ियों” का ढोंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी को कभी नहीं हरा सकता है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने (विपक्ष) पहले ही दो दर्जन प्रधान मंत्री उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची तैयार कर ली है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसे “वैनिटी विदाउट वेकेंसी” कहा जाता हैनकवी ने कहा कि तमाम “राजनीतिक असहिष्णुता और झूठे और मनगढ़ंत आरोपों” के बावजूद, प्रधान मंत्री मोदी “समावेशी सशक्तिकरण” की प्रतिबद्धता के साथ अथक और लगन से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए देश की सुरक्षा और गरिमा ‘राष्ट्र नीति’ है जबकि हर जरूरतमंद का कल्याण ‘राष्ट्रधर्म’ है। अपने रामपुर दौरे के दौरान, नकवी ने महात्मा गांधी स्टेडियम में “तिरंगा पतंग कार्यक्रम” में भाग लिया, जहाँ 75 पतंग उड़ाकर तिरंगे को सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...