शनिवार, 13 अगस्त 2022

शिक्षा से होता है चरित्र का निर्माण: ईश्वर मावी

शिक्षा से होता है चरित्र का निर्माण: ईश्वर मावी

इकबाल अंसारी

गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शकलपुरा में मानव उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को निशुल्क कॉपी-किताब व अन्य स्टेशनरी का सामान  वितरित किया।

संबोधित करते हुए प्रेमपुरी आश्रम के पूज्य महात्मा श्री जतनानंद जी महाराज ने कहा कि शिक्षा मानव के जीवन में नया प्रकाश लाती है। ज्ञान के बिना मानव का जीवन अधूरा है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि पूरा देश आज़ादी का 'अमृत महोत्सव' मना रहा है। ऐसे में मानव उत्थान सेवा समिति का स्कूली बच्चों को निशुल्क किताबों का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। शिक्षा से चरित्र का निर्माण होता है और चरित्र से संस्कार का निर्माण होता है। सभी को शिक्षा अवश्य ग्रहण करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू शर्मा, राज सिंह दरोगा, श्रीचंद मास्टर, पप्पू कसाना, डाक्टर राजेंद्र मावी, हरेंद्र प्रधान, जीते कसाना, लच्छू मास्टर, जगदीश कसाना सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...