शनिवार, 13 अगस्त 2022

'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया: संस्था 

'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया: संस्था 

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एक्टर साहिल राज के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को तिरंगा वितरण कर 'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला संस्था मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है। क्योंकि, भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है। यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है। इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें, कि हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे।

इसीलिए शहीदों ने अपने अद्वितीय साहस और पराक्रम से भारत देश की गौरवगाथा को लिखा है। उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है, जो मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए कैसी परिश्रम की पराकाष्ठा हो, ये शहीदों का सम्पूर्ण जीवन हम सभी भारतीयों को दृढ़ संकल्प शक्ति साहस के सुपथ पर चलने और भारत माता कि सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। जिससे हम भारतीय देशभक्ति को और विराट रूप से प्रखर कर भारत देश को विश्व के शिखर पर कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अहम योगदान देकर भारत देश को विश्वगुरु बनाएंगे।

इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फोन से छात्राओं को संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज उप प्रधानाचार्य कल्पना जोशी, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह, अधिकारी मोहिता कांडपाल, बीना, अधिकारी रेखा पंत, मीरा खुल्बे, अनुराधा पंत, रीता परिहार, उर्मिला सिंह, मीना भगत, प्रेमा खोलिया, सीमा सिंह, चित्रा जीना, मानसी बिष्ट, मनजीत कौर ने अहम योगदान दिया। इस दौरान तिरंगा वितरण करने में कांग्रेस युवा नगर अध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, संरक्षक रुपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, समाजसेवी कनक चन्द, एक्टर साहिल राज, सूरज मिस्त्री, संदीप यादव, निलेश गुप्ता, अमन कुमार, मनीष साहू, मुकेश कुमार बिष्ट, पूजा जोशी, भावना शाह, विनोद आर्या, सुशील राय, प्रियांशु आर्या, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...