मंगलवार, 30 अगस्त 2022

2100 नवीन नलकूपों की स्थापना को स्वीकृति 

2100 नवीन नलकूपों की स्थापना को स्वीकृति 

हरिशंकर त्रिपाठी

देवरिया। कम बारिश की समस्या से जूझ रहे जनपद देवरिया के कृषकों के लिए खुशख़बरी है। माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयासों के फलस्वरूप जनपद को 64 नलकूपों की सौगात मिली है। विदित हो, कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में 2100 नवीन नलकूपों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद देवरिया के कृषक सूखे की समस्या को झेल रहे थे। इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने की वजह से यहां के फसलों को काफी नुकसान पहुँच रहा था व आये दिन जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कृषकों द्वारा विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से उठाया जा रहा था।

इस क्रम में मा. कृषि मंत्री ने जनपद में समीक्षा बैठक भी की थी व उनके प्रयासों के फलस्वरूप जनपद को 64 नलकूप प्रदान किए गए। इसके माध्यम से कृषक अपने फसलों के लिए पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था कर पाएंगे। कृषकों के सूख रहे फसलो को नलकूप के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध होने से काफी राहत मिलेगी एवं धान की फसल को फायदा पहुंचेगा।

मा. कृषि मंत्री ने प्रदेश में इस प्रकार सूखे की समस्या झेल रहे जनपदों को नलकूप प्रदान किए जाने हेतु मा. मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। नवीन नलकूपों की स्थापना वित्तिय वर्ष 2022-23 एवं 2023- 24 के मध्य की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...