मंगलवार, 12 जुलाई 2022

विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की घोषणा: कांग्रेस

विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की घोषणा: कांग्रेस 

अकांशु उपाध्याय/श्रीराम मौर्य/इकबाल अंसारी
नई दिल्ली/शिमला/गांधीनगर। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस ने इन चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बता दें हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात में वरिष्ठ पर्यवेक्षक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाया है।
वहीं उनके साथ दो पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव और महाराष्ट्र के नेता मिलिंद देवड़ा का नाम है। वहीं हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पंजाब के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...