शनिवार, 30 जुलाई 2022

बंसल को यूपी के संगठन मंत्री के पद से हटाया 

बंसल को यूपी के संगठन मंत्री के पद से हटाया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री के पद पर काम कर रहे सुनील बंसल को उनके पद से हटा दिया है। राजनीतिक हलकों में अब उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश से हटाए गए संगठन मंत्री सुनील बंसल को तेलंगाना में भाजपा को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान की ओर से एक बड़ा उलटफेर करते हुए उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल को उनके पद से हटा दिया है। सुनील बंसल को वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश का को-इंचार्ज बनाया गया था। लोकसभा चुनाव में पूरे लाव लश्कर के साथ उतरी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 73 लोकसभा सीट जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी केंद्र में अपनी सत्ता कायम करने में कामयाब हुई थी।

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सुनील बंसल तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का साथ दे रहे थे। इसके बाद अमित शाह के विश्वास पा़त्र बने सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त करते हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसका परिणाम यह रहा कि उनके कार्यकाल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शानदार सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2017 के बाद वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर दोबारा से उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री पद से हटाए गए सुनील बंसल को अब तेलंगाना में भाजपा को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के कयास लगाए जा रहे है। अगले वर्ष तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सुनील बंसल तेलंगाना में पहुंचकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...