रविवार, 10 जुलाई 2022

अफ्रीका: गोलीबारी की घटना में 14 लोगों की मौंत

अफ्रीका: गोलीबारी की घटना में 14 लोगों की मौंत 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 
प्रिटोरिया/जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बताया है कि जोहान्सबर्ग में बार के भीतर भीषण गोलीबारी हुई है। जिसमें 14 लोगों की मौंत हो गई, घटना शहर के सोवेटो टाउनशिप में हुई है। दक्षिण अफ्रीका के एक बार में सामूहिक गोलीबारी की घटना में कम से कम 14 लोगों की मौंत हो गई है। हमलावर आधी रात के बाद जोहान्सबर्ग के सोवेटो के एक बार में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। गोलियां चलाने के बाद बंदूकधारी सफेद रंग की टोयोटा क्वांटम मिनीबस में सवार होकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, 10 अन्य लोग घायल हुए हैं और तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।घायलों में किशोर भी शामिल हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।शुरुआती जांच से पता चलता है कि लोग बार में मस्ती कर रहे थे। हमलावर अंदर आए और उन पर बेतरतीब ढंग से गोली चलाने लगे।’ जांचकर्ता मौके पर पहुंच चुके हैं।
मावेला ने बताया, ‘यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है।’ उन्होंने कहा कि 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अस्पताल पहुंचने पर एक और शख्स की जान चली गई। भर्ती किए जाने के बाद 14वें शख्स की भी मौत हो गई।मरने वालों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है।
ऑरलैंडो पुलिस स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर नॉनहलानहला कुबेका ने कहा कि अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। ऑनलाइन पोस्ट की गई भयानक फुटेज में बार में मौज-मस्ती करने वालों के शव फर्श पर पड़े दिख रहे हैं। क्वाज़ुलु-नताल में पीटरमैरिट्सबर्ग बार में एक दिन पहले हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।
पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के तटीय शहर ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इन किशोरों की मौत किस कारण हुई। ये किशोर कथित तौर पर स्कूल की परीक्षा खत्म होने का जश्न मनाने के लिए क्लब गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, शव मेज तथा कुर्सियों के पास मिले। शवों पर चोट के कोई निशान नहीं थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...