मंगलवार, 26 जुलाई 2022

पदाधिकारियों ने शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी 

पदाधिकारियों ने शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी 

पंकज कपूर             

देहरादून/हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व संस्था के माध्यम से कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को संस्था पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक रेनू शरण सदस्य रितिक साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि विश्व इतिहास में भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत पराक्रम उत्कृष्ट रण कौशल के अटूट कर्तव्यनिष्ठा के महान प्रतीक कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। क्योंकि, भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस पराक्रम से 3 मई 1999 को शुरू हुआ। कारगिल युद्ध में 26 जुलाई 1999 को विजय प्राप्त कर विश्व विजयी भारतीय तिरंगा लहरा दिया।

लेकिन, इस युद्ध में शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि, भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुऐं दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते हैं, तब जाकर हम अपने अपने गांवों शहरों और घरों में सुरक्षित रहते हैं। तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते हैं। इसलिए, हम भारतीयों का यह फर्ज है कि भारत देश को सुरक्षित रखने के लिए शहीद हुए भारतीय सेना जवानों के प्रति हमेशा भक्ति भाव प्रकट करना चाहिए।

इस दौरान श्रद्धांजलि देने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक पूजा लटवाल, रेनू, शरण, पवन शर्मा, ममता लटवाल, काजल खत्री, गीता साहू, रितिक साहू, संदीप यादव, अमन कुमार, मनोज साहू, सूरज, मिस्त्री अरुण कुमार, मुन्ना पोखरियाल, गौरव सनवाल, दीपक पलाडिया, सूरज भट्ट, प्रकाश सम्मल, मनीष दफौटी, मुकेश सिंह, कुलेरा, भारत केसरवानी, साहिल, राज, विनोद आर्या, अशोक कुमार वाल्मीकि, दीपक प्रजापति, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...