रविवार, 17 जुलाई 2022

इंडिगो एयरलाइंस के विमान को कराची में लैंड कराया

इंडिगो एयरलाइंस के विमान को कराची में लैंड कराया 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी/अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/हैदराबाद/इस्लामाबाद। बड़ी खबर यह है कि शारजाह से हैदराबाद जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को आपात स्थिति में कराची में लैंड कराना पड़ गया। तकनीकी खामी की वजह से क्रू ने ये फैसला लिया। हालांकि, दो हफ्तों में ये दूसरी घटना है जब किसी विमान में आई खराबी की वजह से पाकिस्तान की मदद लेनी पड़ी। सरकार का कहना है कि दूसरी फ्लाईट के जरिए पाकिस्तान में मौजूद लोगों को वापस लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार संयुक्‍त अरब अमीरात के शारजाह शहर से हैदराबाद जा रहे इस विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। पायलट ने पाकिस्‍तान से आपातलैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद यात्री विमान को कराची में उतरने की अनुमति दे दी गई। पाकिस्‍तानी इंजीनियर इस व‍िमान में आई गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। कराची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भारतीय व‍िमान के लैंड करने की पुष्टि की है।
इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि एहतियात के तौर पर विमान को पाकिस्तान के कराची शहर की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है। घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी भारतीय फ्लाईट है, जिसको कराची में उतरा गया। इससे पहले स्पाइसजेट की फ्लाईट की आपात स्थिति में इसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी थी। पांच जुलाई को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट की आपात लैंडिंग पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में हुई थी। विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया था।
स्पाइसजेट का विमान एसजी-11 दिल्ली से दुबई जा रहा था। स्‍पाइस जेट के मुताबिक बोइंग 737 मैक्स विमान जब हवा में था, तब विमान के बाएं टैंक में ईंधन की मात्रा में कमी दिखी। इसके बाद विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया था। पाकिस्‍तान में कई घंटे तक यात्री बैठे रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...