गुरुवार, 28 जुलाई 2022

महिलाओं की नग्न तस्वीरों पर कोई आपत्ति नहीं जताता

महिलाओं की नग्न तस्वीरों पर कोई आपत्ति नहीं जताता 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं की नग्न तस्वीरें प्रसारित किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताता है। लेकिन, एक अभिनेता का नग्न तस्वीर खिंचवाना समाचार चैनल पर प्राइम टाइम की बहस का विषय बन गया है। मालीवाल ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के नग्न तस्वीरें खिंचवाने पर उपजे विवाद के बीच यह कहा। रणवीर ने हाल में इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें साझा की थीं।

मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘समाज में आए दिन महिलाओं की नंगी तस्वीरें सामने आती हैं और कोई इस पर आपत्ति तक नहीं जताता। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाला एक अभिनेता नंगी तस्वीरें खिंचवाने का फैसला करता है तो यह प्राइम टाइम की बहस का विषय बन जाता है। क्या देश में कोई असली मुद्दा नहीं बचा है?’’ गौरतलब है कि रणवीर सिंह नंगी तस्वीरें खिंचवाने को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। उन पर मुंबई में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है। उन्होंने ‘‘महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है और अपनी तस्वीरों के जरिए उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...