शनिवार, 9 जुलाई 2022

श्रीलंका: अपने आधिकारिक आवास से भागे 'राष्ट्रपति'

श्रीलंका: अपने आधिकारिक आवास से भागे 'राष्ट्रपति'

सुनील श्रीवास्तव
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को कथित तौर पर अपने आधिकारिक आवास से भाग गए हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो में उनके घर को घेर लिया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति लगातार अपने पद नहीं छोड़ने की जिद पर अड़े हुए थे और उन्होंने साफ कर दिया था, कि वो किसी भी हाल में देश के राष्ट्रपति का पद नहीं छोड़ेंगे, लेकिन प्रदर्शनकारियों को अपने घर के आगे आया देख राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अपने आधिकारिक आवास को छोड़कर फरार हो गये हैं।
श्रीलंका में पिछले कई महीनों से भारी आर्थिक संकट फैला हुआ है और देश का विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो चुका है और श्रीलंका के पास ना पेट्रोल है और ना ही डीजल। माना जाता है कि, राजपक्षे सरकार की खराब आर्थिक नीतियों की वजह से देश में ये आर्थिक संकट आया है और पिछले हफ्ते श्रीलंकन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघ ने देश की संसद में ऐलान किया था, कि अब श्रीलंका दिवालिया हो चुका है। श्रीलंका में पिछले कई महीनों से प्रदर्शन किए जा रहे हैं और राजधानी कोलंबो में एक चौराहे पर मार्च महीने से लोग श्रीलंका की राजपक्षे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, स्थिति उस वक्त बिगड़ी, जब हजारों लोगों की भीड़ पर श्रीलंका की पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। जिससे भड़के लोगों ने राष्ट्रपति आवास की तरफ कूच करना शुरू कर दिया। इससे पहले राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे, जो दो महीने पहले तक प्रधानमंत्री थे, वो भी लोगों के डर से फरार हो चुके हैं और श्रीलंका नौसेना के कैंप में रह रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...