सोमवार, 25 जुलाई 2022

देवता श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं

देवता श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं
हरिद्वार। इंद्रधनुष प्रकृति में नजर आने वाले नजरों में से एक बहुत खास और रंगीन नजारा है। वर्षा अथवा बादल में पानी की सूक्ष्म बूँदों अथवा कणों पर पड़नेवाली सूर्य किरणों का विक्षेपण (डिस्पर्शन) ही इंद्रधनुष के सुंदर रंगों का कारण है। सूर्य की किरणें वर्षा की बूँदों से अपवर्तित तथा परावर्तित होने के कारण इन्द्रधनुष बनाती हैं। इंद्रधनुष सदा दर्शक की पीठ के पीछे सूर्य होने पर ही दिखाई पड़ता है। पानी के फुहारे पर दर्शक के पीछे से सूर्य किरणों के पड़ने पर भी इंद्रधनुष देखा जा सकता है।हरिद्वार में आज एक बहुत ही अनूठा इंद्रधनुष देखने को मिला जब सूर्य के चारों ओर रंग बिखरा नजर आया। दर्शकों ने इसे देखकर बहुत आनंदित महसूस किया और मानसून के पावन माह में ऐसा नजारा देखने से ऐसा महसूस हुआ की देवता कावड़ श्रद्धालुओं को देख उन पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं।
धर्मशास्‍त्रों के अनुसार इंद्रधनुष के सात रंग ही रंगों के जनक हैं। ये सात रंग लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला तथा बैंगनी हैं। रंगों की उत्पत्ति का मुख्य स्रोत सूर्य है। सूर्य के प्रकाश में कई रंग मौजूद हैं। इनसे इंद्रधनुष का जन्म होता है। रंगों के विज्ञान को समझकर ही हमारे ऋषि-मुनियों ने धर्म में रंगों का समावेश किया है। पूजा के स्थान पर रंगोली बनाना रंगों के विज्ञान को दर्शाता है। उदाहरण के तौर पर कुमकुम, हल्दी, अबीर, मेंहदी और गुलाल के रूप में पांच रंग हर पूजा में शामिल क‍िए जाते हैं। यही वजह है क‍ि धर्म ध्वजाओं के रंग, तिलक और भगवान के वस्त्रों के रंग विशिष्ट रखे जाते हैं। ताकि धर्म-कर्म के समय हम उन रंगों से प्रेर‍ित होकर उनके गुणों को स्‍वयं में धारण कर सकें।

वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य के चारों ओर बनने वाले इस सतरंगी घेर को सन हालो कहा जाता है। हालो प्रकाश द्वारा उत्पन्न ऑप्टिकल घटना के एक परिवार का नाम है। यह तब होता है, जब सूरज धरती से 22 डिग्री के एंगल पर पहुंचता है तो आसमान में नमी की वजह से इस तरह का रिंग बन जाता है। आसमान के सिरस क्लाउड की वजह से ये दोपहर में ही दिखने लगते है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...