मंगलवार, 12 जुलाई 2022

दुनिया की सबसे ऊंची सुनसान इमारत है, गगनचुंबी

दुनिया की सबसे ऊंची सुनसान इमारत है, गगनचुंबी 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां इंसान और जानवर भी जाने से डरते हैं। जिन्हें भूतिया या डरावना माना जाता है। आज हम आपको एक ऐसी गगनचुंबी इमारत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समय दुनिया की सबसे ऊंची सुनसान इमारत है। इस इमारत का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उत्तर कोरिया में एक होटल की इमारत को भूतिया जगह माना जाता है। इसे 'शापित' और 'भूतिया' कहा जाता है। पिरामिड जैसी आकृति और नुकीले सिरे वाली इस गगनचुंबी इमारत का निर्माण कार्य पिछले 33 साल से पूरा नहीं हो रहा है, क्योंकि यहां जाकर लोग चीखते-चिल्लाते हैं।

इस होटल का आधिकारिक नाम रयुगयोंग है। इमारत को यू-क्यूंग के नाम से भी जाना जाता है। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग शहर में स्थित इस होटल की ऊंचाई 330 मीटर है और इसमें 105 कमरे हैं। यह होटल बाहर से दिखने में बहुत ही भव्य और आलीशान है। लेकिन उत्तर कोरिया के लोग इसे 'भूतिया इमारत' कहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरियाई सरकार ने होटल के निर्माण में काफी पैसा खर्च किया है। इसके बाद भी यह तैयार नहीं हो रहा है। इस होटल पर सरकार ने करीब 55 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। आज दुनिया इसे 'पृथ्वी की सबसे ऊंची सुनसान इमारत' के नाम से जानती है। इसी विशेषता के कारण इसका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज है।

आज अगर यह होटल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाता तो यह दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची इमारत होती। इतना ही नहीं इसे दुनिया के सबसे ऊंचे और आलीशान होटल के रूप में जाना जाता है। इसका निर्माण कार्य 1987 में शुरू हुआ था। इसे पूरा करने के लिए दो साल का समय रखा गया था। जब इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ तो इसमें कई तरह की दिक्कतें आने लगीं। इसके बाद साल 1992 में इसका काम बंद कर दिया गया। हालांकि इसे बनाने का काम फिर से साल 2008 में शुरू हुआ। इस बार सरकार ने 11 अरब रुपये अतिरिक्त खर्च किए। लेकिन उसके बाद भी होटल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...