शनिवार, 16 जुलाई 2022

भाजपा की जनहितैषी योजनाओं को जनसमर्थन

भाजपा की जनहितैषी योजनाओं को जनसमर्थन
मनोज सिंह ठाकुर 
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने निकाय और पंचायत चुनाव में भी छल-कपट की ओछी राजनीति करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने भाजपा की जनहितैषी योजनाओं को समर्थन दिया। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता ने 233 जनपदों और 19 हजार 863 ग्राम पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुमत से जीत दिलाकर भाजपा सरकार की विकासवादी नीति को अपना समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय संकल्प के साथ ही अपने ग्राम–शहर को ग्रीन व क्लीन बनाने का संकल्प लिया था। चुनाव में जनता से मिले अपार समर्थन के बाद भाजपा कार्यकर्ता ग्राम, जनपद और शहर को ग्रीन–क्लीन बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।
लोकसभा सांसद शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी आदत अनुसार निकाय और पंचायत चुनाव में भी झूठ, छल और कपट की ओछी राजनीति करने की कोशिश की लेकिन जनता ने भाजपा की विकास और जनहितैषी नीतियों को समर्थन देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को विजयी बनाया और कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि कल और 20 जुलाई को आ रहे नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में 16 नगर निगम सहित सभी नगर पालिका और नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी प्रचण्ड बहुमत से विजयी होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...