रविवार, 10 जुलाई 2022

लोगों के लिए भारी कठिनाईयां और विपत्ति पैदा की

लोगों के लिए भारी कठिनाईयां और विपत्ति पैदा की 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीलंका में बदलती राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि पार्टी वहां की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। गांधी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि श्रीलंका में आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती कीमतों और भोजन, ईंधन तथा आवश्यक वस्तुओं की कमी ने लोगों के लिए भारी कठिनाईयां और विपत्ति पैदा कर दी है।
पार्टी गंभीर संकट की इस घड़ी में श्रीलंका और वहां के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है। उम्मीद है कि श्रीलंका इन विपरीत परिस्थितियों से उबरने में सक्षम साबित होगा। उन्होंने कहा, “हम आशा करते हैं कि भारत, श्रीलंका के लोगों और वहां की सरकार को इन कठिन परिस्थितियों से निपटने में सहायता करना जारी रखेगा। कांग्रेस पार्टी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी श्रीलंका को हर संभव सहायता और समर्थन देने का आग्रह करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...