शनिवार, 2 जुलाई 2022

लॉक स्क्रीन में सबसे बड़ा बदलाव किया: एप्पल

लॉक स्क्रीन में सबसे बड़ा बदलाव किया: एप्पल
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। एपल अपने यूजर के लिए एक नया बदलाव लेकर आया है, ये बदलाव ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ा है। दरअसल एपल ने WWDC 2022 इवेंट में अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नया अपडेट iOS 16 पेश किया है। बता दें नए अपडेट में एपल ने सबसे बड़ा बदलाव लॉक स्क्रीन में किया है। लॉक स्क्रीन पर यूजर्स को मल्टी लेयर्ड कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेगा। खबर है कि iOS 16 को आईफोन 14 के साथ सितंबर में रिलीज किया जाएगा। iOS 16 आईफोन 7 के बाद वाले वर्जन में अपडेट होगा। नए अपडेट में क्या कुछ नया होगा ये जानने से पहले हम एक्सपर्ट से समझते हैं iOS 16 कितना अलग है।
दरअसल WWDC 2022 इवेंट में पेश किए iOS 16 के फीचर को लेकर टेक गुरु अभिषेक तैलंग ने बताया कि यह एपल iOS 16 मच अवैटेड रिवैम्प है। iOS 16 के आने से अब कस्टमाइजेशन को लेकर होने वाली शिकायतें कुछ हद तक दूर हो जाएंगी। आईफोन पर यूजर्स लॉक स्क्रीन में ढ़ेरों बदलाव कर सकते हैं, जिससे फोन पहले से अलग दिखेगा। वहीं उन्होंने बताया फोकस फीचर को लेकर सवाल उठ रहे थे कि यह वर्क लाइफ बैलेंस पूरी तरह से बिगाड़ देते हैं।
इस बार एपल ने फोकस विजिट ऐप में सुधार किया है। कार प्ले में भी कुछ बदलाव किए हैं। इसे इलेक्ट्रिक कारों में यूज होने वाले गैजेट के हिसाब से बनाए गए हैं। इससे इलेक्ट्रिक कारों के फीचर्स को ज्यादा स्मार्ट तरीके से मैनेज कर पाएंगे। एंड्रॉयड के कस्टमाइजेशन फीचर पर प्राइवेसी से खिलवाड़ करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन एपल ने कस्टमाइजेशन फीचर के साथ प्राइवेसी का भी ख्याल रखा है। एंड्रॉयड फोन में बहुत पहले से फॉन्ट और वॉलपेपर कस्टमाइजेशन के फीचर आने लगे थे, लेकिन जो आईफोन यूज करते थे उनके लिए इस तरह की सहूलियत अभी तक नहीं थी। iOS 16 में क्या नया अपडेट मिलेगा चलिए अब उसके बारे में जानते हैं।
सेंट टेक्स्ट मैसेज को एडिट कर पाएंगे।
अब एपल ने अपने मैसेजिंग ऐप में तीन मेजर फीचर्स को ऐड किया है। जिससे यूजर्स आईमैसेज को एडिट या रीकॉल कर सकेंगे। इसके अलावा वो टेक्स्ट को स्नूज भी कर सकते हैं, ताकि उसे बाद में हैंडल किया जा सके।
बाय नाउ एंड पे लेटर फीचर भी मिलेगा
अब एपल पे में बाय नाउ पे लेटर का फीचर भी मिलेगा। इसमें शॉपिंग किए गए अमाउंट को 4 इंस्टॉलमेंट में बांट दिया जाएगा जिसे 6 हफ्ते के भीतर बिना किसी इंटरेस्ट रेट के पे कर सकते हैं।
अब वीडियो में भी काम करेगा लाइव टेक्स्ट
नए अपडेट में लाइव टेक्स्ट को भी अपडेट किया गया है। अब ये वीडियो में भी काम करेगा। इससे वीडियो को पॉज करके उससे टेक्स्ट को कॉपी भी कर पाएंगे। इसके अलावा फोटो से किसी आइटम को लिफ्ट आउट किया जा सकता है। कंपनी इसमें होटल रूम के डिजिटल डोर की शेयर करने का भी ऑप्शन दे रही है।
बता दें ऐपल मैप एपल मैप सपोर्ट को फ्रांस, न्यूजीलैंड समेत 11 देशों में बढ़ाया गया है। नए अपडेट में 15 स्टॉप को एक बार में ऐड किया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...