गुरुवार, 7 जुलाई 2022

बागपत: सांसद-डीएम ने 'शक्ति वन' की स्थापना की

बागपत: सांसद-डीएम ने 'शक्ति वन' की स्थापना की

गोपीचंद
बागपत। मुख्य अतिथि माननीय सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव ने वन महोत्सव के अंतर्गत गांव फुलेरा में शक्ति वन की स्थापना की और नारी शक्तियों के साथ वृक्षारोपण भी किया। माननीय सांसद ने कहा, पेड़ लगाना जिंदगी देना है। क्योंकि, बिना पेड़ों के ऑक्सीजन नहीं और बिना ऑक्सीजन जिंदगी नहीं। पेड़ लगाना श्रेष्ठ यज्ञ कार्य है। क्योंकि, यह सब लोगो के हित मे है। प्रदेश में वन महोत्सव के अंतर्गत 35 करोड़ पेड़ लगाने की योजना के लिए हम सभी बागपत वासी उत्तर प्रदेश के तपस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा, बागपत में भी करीब 15 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 10 लाख से अधिक का वृक्षारोपण कल पूण कर लिया गया है। इस वन महोत्सव वृक्षारोपण जन आंदोलन के अंतर्गत बागपत का प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं और पौधे को संरक्षित करने का भी कार्य करें। जितना पेड़ लगाना जरूरी है, उतना ही उसका संरक्षण करना भी हमारे लिए जरूरी है।
इसलिए पेड़ लगाएं, एक दूसरे को पेड़ के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव ने गांव फुलेरा में शक्ति वन की स्थापना के समय कार्यक्रम में आए महिला शक्तियों को सशक्त बनाने के लिए प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, सरकार द्वारा मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन अभियान चलाकर भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज गांव फुलेरा में शक्ति वन की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा, हर समय हर पल वृक्ष ही कुछ ना कुछ उपयोगिता होती है। शुरू से लेकर अंत तक कुछ ना कुछ देता ही रहता है। उन्होंने कहा, जब तक जिंदा रहेगा, आशियाना दे जाएगा। कत्ल होगा पेड़ का, तो लकड़िया दे जाएगा। उम्र भर देता रहेगा सांस, अपनी सांस से। फिर भी तुम्हारे घर को चौखट और खिड़कियां दे जाएगा।
इसलिए पौधा अवश्य लगाएं, उसे संरक्षित करें, उसकी देखभाल करें। जिस तरीके से एक बच्चे की देखभाल की जाती है, उसी तरीके से एक पौधे की भी देखभाल अवश्य करें।
जिलाधिकारी ने कहा, एक नारी व्यक्ति के जीवन में उसे सही दिशा और मार्ग देने का कार्य करती है। उसे अच्छे संस्कार नैतिकता देती है। जिससे व्यक्ति एक सामाजिक पुरुष बनता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय की धर्मपत्नी प्रतीक्षा जादौन, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता, ब्लाक प्रमुख खेकड़ा परविंदर धामा, जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...