रविवार, 17 जुलाई 2022

राष्ट्रपति चुनाव कार्यशाला ‘मॉकड्रिल’ का आयोजन

राष्ट्रपति चुनाव कार्यशाला ‘मॉकड्रिल’ का आयोजन

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में कोई चूक ना हो। किसी विधायक, सांसद या जनप्रतिनिधि का वोट ख़राब ना जाए, इसको लेकर भाजपा पूरी मुश्तैद नज़र आ रही है। भाजपा ने विधायकों से लेकर सांसदों तक को मतदान प्रक्रिया समझाने के लिए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रपति चुनाव कार्यशाला ‘मॉकड्रिल’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तमाम विधायकों और निर्दलीय विधायकों और बसपा विधायकों ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से तमाम जानकारियां साझा करते हुए कहा कि कल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनज़र मतदान प्रक्रिया को समझाने के लिए पार्टी के सभी 47 विधायक, 2 निर्दलीय विधायक और 2 बसपा विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय किया है। साथ ही सीएम धामी ने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए द्वारा राष्ट्रपति और जगदीप धनकड़ को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाने को लेकर पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्य विपक्षी दलों के द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आने को लेकर कहा कि सभी को साथ आना चाहिए अंतरात्मा की आवाज़ सुननी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...