शनिवार, 23 जुलाई 2022

कांवड़ियों के कुचले जाने पर दुख व्यक्त, संवेदना प्रकट

कांवड़ियों के कुचले जाने पर दुख व्यक्त, संवेदना प्रकट

संदीप मिश्र

हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे सात कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से छह की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। वे हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह हादसा बीती रात करीब डेढ़ बजे सादाबाद मार्ग पर बढार गाँव के पास हुआ। जानकारी मिलते ही आगरा जोन के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण, आईजी अलीगढ़ व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीजी ने बताया कि डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द पकड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से शनिवार को जारी शोक संदेश में योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने बताया कि पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो कांवड़ियों को उपचार के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आगरा में एक और घायल ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अन्य कांवड़ियों में भी भारी आक्रोश है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंच गये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...