शनिवार, 23 जुलाई 2022

भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर 3 लाख से ज्यादा शिकायतें

भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर 3 लाख से ज्यादा शिकायतें

राणा ओबरॉय

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा शिकायतें आई हैं और सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ करेगी। पंजाब सरकार ने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर रोजाना 2,500 से ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की।

उन्होंने बताया, ‘‘हमारा सपना -भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब।’’ भगवंत मान नीत सरकार ने मार्च में भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन लांच कर लोगों को विकल्प दिया कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों की ऑडियो और वीडियो साक्ष्य उसपर भेज सकें। पंजाब सतर्कता विभाग द्वारा इन शिकायतों की जांच की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...