बुधवार, 27 जुलाई 2022

बस के खाई में गिरने से 20 यात्री घायल, 2 फंसे

बस के खाई में गिरने से 20 यात्री घायल, 2 फंसे 

श्रीराम मौर्य                  

शिमला। शिमला में बुधवार को एक बस के खाई में गिरने से 20 यात्री घायल हो गए और दो अन्य यात्री उसमें फंस गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। शिमला जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार, दुर्घटना अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर हीरा नगर क्षेत्र में हुई थी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जिस समय बस खाई में गिरी उसमें 25 यात्री सवार थे। लगभग 20 से 23 यात्री घायल हो गए और दो यात्री अंदर फंस गये। विभाग ने कहा कि पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और फंसे हुए दो यात्रियों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...