सोमवार, 20 जून 2022

राष्ट्रपिता गांधी की खंडित प्रतिमा में सुधार किया जाएं

राष्ट्रपिता गांधी की खंडित प्रतिमा में सुधार किया जाएं

दुष्यंत टीकम
सरगुजा। आज़ाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के उपस्थिति में एवं आजाद युवा संघ सरगुजा संभाग के प्रवक्ता अनुराग तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर निगम अंबिकापुर के आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की, कि महात्मा गांधी को देश का राष्ट्रपिता कहा जाता है। जिनकी प्रतिमा सरगुजा जिला के मुख्यालय अंबिकापुर शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में स्थापित है।
जो कि 1 महीने पूर्व (15.05.2022) खंडित हो चुकी है। परंतु आज 1 महीने बीतने के बाद भी उसका मरम्मत नहीं की गई है। संगठन के द्वारा मां किया गया है कि सात दिवस के अंतराल में हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की खंडित प्रतिमा में सुधार किया जाएं, या वहां नई प्रतिमा लगाया जाएं। नगर नमन आयुक्त महोदय के द्वारा बताया कि टेंडर हो चुका है और बहुत ही जल्दी शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा महात्मा गांधी की दूसरी भव्य प्रतिमा लगाया जाएगा।
ज्ञापन सौंपते समय प्रतीक गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, रवि गुप्ता, अतुल गुप्ता, हेमा, रजक, दिलेश्वर ठाकुर, अभिनव चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...