बुधवार, 1 जून 2022

10 न्यायाधीश व 4 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की

10 न्यायाधीश व 4 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की 

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन्ना के परामर्श पर विभिन्न उच्च न्यायालयों के लिए 10 न्यायाधीशों और 4 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक मद्रास उच्च न्यायालय के नौ अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि एक वकील को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है। इसके अलावा दो न्यायिक अधिकारियों को कलकत्ता उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और एक वकील को पदोन्नत कर दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
बयान के मुताबिक, मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंदराजुलु को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है।इसी प्रकार अन्य अतिरिक्त न्यायाधीशों – न्यायमूर्ति वीरसामी शिवागनानम, न्यायमूर्ति गणेशन इलांगोवन, न्यायमूर्ति अनंती सुब्रमण्यम, न्यायमूर्ति कन्नम्मल शनमुगा सुंदरम, न्यायमूर्ति सती कुमार सुकुमार कुरुप, न्यायमूर्ति मुरली शंकर कुप्पुरजू, न्यायमूर्ति मंजुला रामराजू नल्लिया और न्यायमूर्ति थमिलसेल्वी टी. वलयपलायम को अतिरिक्त न्यायाधीश से पदोन्नत कर मद्रास उच्च न्यायालय में ही न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा वकील अनीश दयाल को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.ए. नक्कीरन का कार्यकाल अगले एक साल के लिए बढ़ाया गया है। वकील अमित शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया। न्यायिक अधिकारी श्रीमती शंपा दत्त (पॉल) और सिद्धार्थ रॉय चौधरी को कलकत्ता उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...