रविवार, 19 जून 2022

वरिष्ठ नेताओं ने गांधी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी

वरिष्ठ नेताओं ने गांधी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी 

अकांशु उपाध्याय/मनोज सिंह ठाकुर 

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य-प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘सत्य उनकी शक्ति है, संघर्ष उनका बल है। सेवा उनका संकल्प है, निर्भयता उनका स्वभाव है, धैर्य उनका गुण है, नेतृत्व उन्हें सहज-सिद्ध है और भारत के जन-जन का कल्याण उनका सपना है।

देश के प्रति ऐसी महान सोच रखने वाले श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके संघर्ष में हम आपके साथ हैं। सत्य की विजय होगी। सत्य ही ईश्वर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...