मंगलवार, 21 जून 2022

तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बाधित रहीं

तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बाधित रहीं 

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। मेट्रो की येलो लाइन के एक हिस्से पर तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार दोपहर को करीब एक घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) संबंधी कोई समस्या पैदा हो गई थी। येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली और गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दोपहर करीब एक बजे ट्वीट किया, ''येलो लाइन संबंधी ताजा जानकारी, समयपुर बादली और विश्वविद्यालय के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य।'' डीएमआरसी ने दोपहर करीब दो बजे एक अन्य ट्वीट कर बताया कि सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।मेट्रो की ब्लू लाइन पर जून में कई बार सेवाएं बाधित हुई हैं। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा के इलेक्ट्रानिक सिटी को जोड़ती है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से इसकी एक शाखा गाजियाबाद के वैशाली तक जाती है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया था कि मंडी हाउस में एक ट्रेन में आई गड़बड़ी के कारण रविवार को सेवाएं कुछ देर बाधित रहीं। इससे पहले, नौ जून को ब्लू लाइन पर एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण यात्री दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे थे। इसी लाइन पर छह जून को तकनीकी गड़बड़ी के कारण डेढ़ घंटे सेवाएं बाधित रही थीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...