बुधवार, 22 जून 2022

बाढ़ एवं अतिवृष्टि के संबंध में बैठक आयोजित: डीएम

बाढ़ एवं अतिवृष्टि के संबंध में बैठक आयोजित: डीएम 

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में बाढ़ एवं अतिवृष्टि के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बरसात के समय आने वाली सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश सभी सम्बंधित विभागों को दिए है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ चैकियों को चिन्हित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जलभराव, नालों की सफाई, सीवर की सफाई एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश नगर निगम एवं जल संस्थान को दिया है। 
जिलाधिकारी ने बाढ़ के समय स्लूज गेटों के बंद होने पर पानी की निकासी के लिए पम्पों की क्रियाशीलता को चेक कराते हुए उनकों क्रियाशील बनाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को पशुओं की दवाईयों, टीकाकरण, भूसा-चारा एवं पेयजल की समुुचित एवं पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को बाढ़ के समय बाढ़ से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, ब्लीचिंग, फागिंग, कीटनाशक एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव नियमित रूप से कराये जाने हेतु पहले से सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि जहां पर पिछले वर्ष डेंगू का प्रकोप अधिक था, वहां पर साफ-सफाई का विशेष अभियान पहले से ही सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बाढ़ के समय प्रभावित होने वाले सड़कों एवं पुलियों की मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु कहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ढीले एवं जर्जर तारों एवं जर्जर पोलों को पहले से ही ठीक कराये जाने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया है। 
उन्होंने नांव एवं मोटर बोट की उपलब्धता भी सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा बाढ़ चैकियों में पुलिस पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को कहा है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणकर बाढ़ चैकियों एवं शरणालयों को चिन्हित किए जाने एवं उनकी स्थापना के सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर की भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। बाढ़ से सम्बंधित सूचना की जानकारी के सम्बंध में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी नानक सरन सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...